अजब-गजब: अजीबोगरीब आवाज सुनकर बुजुर्ग महिला पहुंचीं किचन, खौफनाक मंजर देख कांप उठी रूह

  • महिला को किचन से आ रही थी अजीबोगरीब आवाजें
  • चोर को पकड़ने गई बुजुर्ग
  • अंदर का मंजर देख उड़ गए होश

Dablu Kumar
Update: 2024-05-05 18:10 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में लोगों के साथ आए दिन कई तरह की अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं। जब हम अपने घर में काम कर रहे होते हैं, तब छोटी से छोटी आवाजों को सुनकर काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में यदि इस आवाज को हम पहले से जानते हो, तो यह बेहद अजीब हो जाता है। हाल ही में एक महिला के साथ भी कुछ ऐसी ही घटित हुआ है। घर में कुछ आवाजे आने से वह काफी थोड़ी डर गई थी। उसे लगा कि वह किसी चोर की आवाज हो। हालांकि, उसने जैसे-तैसे हिमंत करके चोर को घर में ढूंढना शुरू कर दिया। मगर, इस दौरान उसे कुछ अलग ही दिखने को मिला।

दरअसल, महिला के घर में कुछ अजीबोगरीब आवाजे आ रही थी। पहले तो महिला को लगा कि यह आवाज किचन से आ रही है। इसके बाद महिला किचन की ओर आगे जाने लगी। महिला को लगा कि उसके घर की किचन में चोर है। इसके बाद महिला ने चोर को पकड़ने की पूरी तैयार करना शुरू कर दी। जैसे ही वह किचन में पहुंची, मगर वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। वह डर के मारे चीखने लगी। उस महिला ने चोर नहीं बल्कि एक ऐसी डरावनी चीज को देख लिया था। जिससे उसकी रूह कांप उठी थी।

महिला के उड़ गए होश

इसे लेकर डेली स्टार ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इस खबर के मुताबिक यह पूरा मामला दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर का है। शहर में स्थित पोर्ट एडवर्ड इलाके में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला रहती है। एक दिन उसे अपन घर से बेहद अजीबोगरीब आवाजे आ रही थीं। घर में पॉवर सप्लाई भी बंद होने की वजह से घर में अंधेरे छाया हुआ था। ऐसे में लाइट चालू कर पाना नामुमकीन था। महिला को ऐसा लगा रहा था कि किचन में चोर घूस गया है। ऐसे में वह अपने हाथों में भारी से बर्तन लेकर किचन में जाने लगी। इसके बाद जब महिला ने किचन का दरवाजा खोला और टॉर्च जलाई तो वहां का मंजर देखकर वह खौफ में आ गई।

हमले की ताक में बैठा था

किचन में महिला को कोई चोर उच्चका नहीं बल्कि एक विशाल अजगर दिखाई दिया। यह अजगर उस पर अटैक करने के लिए बैठा था। अजगर महिला को देखकर गुस्से से फुफकार छोड़ रहा था। महिला ने अपने घर में 15 कुत्तों को पाल रखा था। इस वजह से अजगर उन्हें खाने के लिए उसके किचन तक जा पहुंच गया था। अजगर ने चार कुत्तों को खा लिया था। महिला ने बड़ी हिम्मत करते हुए सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुला लिया था। इस बारे में सूचना मिलते ही सांप को एक घंटे के अंदर पकड़ लिया। फिर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

Tags:    

Similar News